उत्तर प्रदेशजीवन शैली

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नित्या मेनन ने किया ताजमहल का दीदार, कहा ताजमहल मुहब्बत की बेमिसाल निशानी

आगरा । दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नित्या मेनन शनिवार को ताजमहल देखने पहुंचीं। नित्या आम दर्शकों की तरह करीब 45 मिनट तक रहीं। इस दौरान वह ताजमहल को कैसे बनाया गया? किन लोगों ने तैयार किया? इसको बनाने के पीछे की कहानी क्या है? जैसे सवाल गाइड से पूछती रहीं।

शनिवार सुबह तड़के नित्या मेनन ताजमहल पहुंची। सफेद रंग के आउटफिट में नित्या सामान्य पर्यटकों की तरह ताजमहल में पहुंची। आम लोगों की तरह ही एंट्री ली। नित्या के साथ गाइड शाहिद खान थे। नित्या ने लगभग डेढ़ घंटे तक ताजमहल का दीदार किया। हर कोने में जाकर फोटो खिंचवाई। गाइड शाहिद खान से ताजमहल के इतिहास और वास्तुशिल्प की जानकारी ली। खूब सेल्फी खींची।

नित्या ने शाहिद खान से पूछा कि ताजमहल बनने में कितना समय लगा। कितने मजदूरों ने बनाया। पच्चीकारी को क्या कहते हैं, कहां के मजदूरों ने की। कहां-कहां इस तरह की पच्चीकारी की गई है। नित्या ने कहा ताजमहल मोहब्बत की बेमिसाल निशानी है।

जानिए नित्या मेनन को

नित्या अभिनेत्री और सिंगर हैं। मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। मेनन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, दो दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार शामिल हैं।

नित्या ने 1998 में हनुमान फिल्म में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में मिशन मंगल के अलावा ब्रीद, मॉर्डन लव हैदराबाद वेब सीरिज में काम किया है। इसके अलावा कई फिल्मों में भी गाना गाया है।