उत्तर प्रदेशजीवन शैली

पुलिस टीम ने पेश की मानवता की मिसाल वृद्धा महिला को परिवार से मिलाया

आगरा।  थाना मंटोला पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए अपने परिवार से बिछडी उज्जैन (म0प्र0) निवासी बुजुर्ग महिला के परिजनों को खोजकर महिला से मिलाया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रवेश में बालिकाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत पुलिस कमिश्नेरट आगरा के थाना मंटोला पुलिस को दिनांक 11.10.2024 को रात में चौकी क्षेत्र सुभाष बाजार में शारदा कॉम्पलैक्स के नीचे सड़क पर बैठी बुजुर्ग बीमार महिला मिली जो अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही थी।

थाना प्रभारी मंटोला ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना मंटोला पुलिस टीम के साथ मिलकर बीमार वृद्ध महिला को चिकित्सालय के इमरेन्सी वार्ड में भर्ती कराया गया तथा प्रभारी निरीक्षक मण्टोला ने महिला की देखरेख में पुलिस कर्मी तैनात किये।

जिसके बाद उपरोक्त बुजुर्ग महिला के बारे में थाना मण्टोला पुलिस / एन्टीरोमियों ने पता किया तो तथा सूचना के अन्य माध्यमों से पता चला कि उक्त बुजुर्ग महिला का थाना महाकाल जनपद उज्जैन मध्य प्रदेश में उनके परिजनों द्वारा दिनांक 09.10.2024 को गुमशुदगी पंजीकृत करायी गयी है। सम्बन्धित थाने से वार्ता कर महिला बुजुर्ग के परिवारीजनों (बेटा लखन सिंह पुत्र गब्बू व बहू गंगा पत्नी रामसिंह निवासीगण 19 महेशमती मार्ग इन्दौर गेट थाना महाकाल जनपद उज्जैन मध्यप्रदेश) को सूचना दी गयी। वृद्ध महिला के परिजनों को महिला को उनके सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा अपनी माता को सकुशल पाकर थाना मण्टोला पुलिस व आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा थाना मण्टोला कमिश्नरेट आगरा,उ0नि0 हरिश कुमार, प्रशिक्षु उ0नि0 बृजकिशोर थाना मंटोला कमिश्नरेट आगरा,प्र०म० उ०नि० शिवा शर्मा थाना मण्टोला कमिश्नरेट आगरा।