उत्तर प्रदेशराजनीति

बीएसपी नेता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल

आगरा। ताजनगरी के बड़े बहुजन समाज पार्टी नेता पार्टी छोड़ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल हुए।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला अध्यक्ष इंजी० शंशाक बौद्ध द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेस वार्ता में सुनील कुमार चित्तौड़, प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व एम०एल०सी०) की मौजूदगी में रविन्द्र पारस बाल्मीकि (पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा), अशोक भारतीय, (पूर्व मण्डल कोर्डीनेटर बसपा), राजेश बाल्मीकि (पूर्व जिला महासचिव भाईचारा कमेटी बसपा), त्रिलोक सिंह राजपूत (वरिष्ठ कार्यकर्ता बसपा), प्रमोद बाल्मीकि (पूर्व महासचिव एत्मादपुर विधानसभा बसपा), विष्णु चौहान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई०बी०वी०एस०), दिनेश बागड़ी (पूर्व महासचिव फतेहाबाद विधानसभा बसपा), रामस्वरूप वाल्मीकि (संयोजक खेरागढ़ विधानसभा बसपा), रवि टीटू (सेक्टर अध्यक्ष कुमारपाड़ा बसपा), धीरज बाल्मीकि, बन्टी जाटव, एड० संजय गिरी बाल्मीकि व आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का दामन थामा।

इस मौके पर श्याम प्रकाश बोद्धी (प्रदेश संगठन मंत्री), रामगोपाल (प्रदेश संगठन मंत्री), सविता सिंह (पूर्व मेयर प्रत्याशी व प्रदेश सचिव) मुकेश जाटव (प्रदेश सचिव), अनिल कर्दम, (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), विक्की आजाद (मण्डल अध्यक्ष) मौजूद रहे।