उत्तर प्रदेशजीवन शैली

राम सिया की करुण कहानी, एक है चंदन, एक है पानी…रामधुन पर “प्रयास” ने रची राम गाथा 

  लायंस क्लब आफ प्रयास ने सनातन संस्कृति की पावन गाथा का किया मंचन 
  22 सदस्यों और 8 सूत्रधारों ने 40 मिनट में मंचित की रामायण, दशानन का किया दहन
  श्रीराम के राज्याभिषेक पर डांडिया उत्सव में किया सदस्यों ने महारास 
आगरा। जनम जनम की खाेज बताएं, राम से चल के राम पे आएं…राम सिया राम, सिया राम जय जय राम की पावन धुन, विशाल एलइडी पर रामायण का चित्रण और मंच पर राम गाथा का सजीव मंचन। लॉयंस क्लब आफ प्रयास का ये प्रयास हर किसी के मन को मंत्रमुग्ध कर गया।
रविवार को पुष्पांजलि हाइट्स, दयालबाग स्थित पुनीत अग्रवाल के फार्म हाउस पर लायंस क्लब प्रयास द्वारा रामायण नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि एलआइपीसी जितेंद्र चौहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर ने श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।
इसके बाद शुभारंभ हुआ राम गाथा का। विशाल एलइडी पर चल रहे चित्रण को अपने अभिनय से मंच पर जीवंत किया। 40 मिनट की राम गाथा की सूत्रधार अध्यक्ष अशु मित्तल, तनुजा मांगलिक, शिल्पी बंसल, शिवांगी अग्रवाल, गितिका अग्रवाल, रुपाली अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल और रुचि बागला ने अपनी संवाद अदायगी से सभी को बांधकर रखा। गीमांजली शर्मा, मीनाक्षी मोहन, आशु जैन, शिप्रा बंसल, अनु अग्रवाल, राखी गुप्ता, अलका सिंघल, डॉ परिणीता बंसल, सोनाली खंडेलवाल गरिमा मंगल, शालू अग्रवाल, रीना गर्ग, तनुजा मांगलिक और अरिशा जैन ने रामायण के विभिन्न पात्रों को अपने अभिनय से सजाया।
राम जन्म से लेकर, सीता राम विवाह, वनवास लीला, रावण वध तक के हर दृश्य को बड़ी ही जीवंतता से प्रस्तुत किया गया। राम गाथा का समापन दस फुट के रावण के पुतले के दहन के साथ हुआ। एलआइपीसी जितेंद्र चौहान ने बाण चलाकर दशानन का दहन किया। रावण का अंत होते हुए भव्य आतिशबाजी और डांडिया उत्सव में उपस्थित सभी सदस्य झूम उठे। क्बल द्वारा  कोरियोग्राफर चांदनी और आर्य गर्ग का विशेष धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, संस्थापक सचिव विनीत खेड़ा, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल, शरद मोहन, रोहित बंसल, पुनीत बागला, कपिल मगन, आलोक अग्रवाल, मयूरी मित्तल, विनय मित्तल, पंकज गर्ग, सुमित गुप्ता विभव आदि उपस्थित रहे।