उत्तर प्रदेशजीवन शैली

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता सोहर गीतों से हुई भाव विभोर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

संवाद/ विनोद मिश्रा

बांदा। पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल में सोहर गीत एवं ढोलक की थाप ऐसी गूंजी की आकर्षण का केंद्र बन गई। इस दौरान अध्यक्ष मालती गुप्ता नें कन्याओं को स्वालम्बी बनाने पर जोर दिया।दरअसल मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। जिसमें नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया।


नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं डीएम नगेन्द्र प्रताप, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने एक बच्ची से केक कटवा कर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान मां बेटी को उपहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि लडक़ा-लड़की में भेदभाव न करें। दोनों को समान शिक्षा दें। जिसमें बेटियां भी अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें।


डीएम नगेन्द्र प्रताप नें कहा की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिंगानुपात को बराबर करना है। कन्या जन्मोत्सव का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस मौके पर सीएमओ अनिल श्रीवास्तव, सीएमएस, अस्पताल के चिकित्सक,तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।