उत्तर प्रदेशजीवन शैली

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज कानपुर की महिलाओं के समूह को ताज सुरक्षा पुलिस ने ताजमहल भ्रमण कराया


आगरा।”सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ कार्य कर रही है थाना ताज सुरक्षा पुलिस ने आज कानपुर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम कल्याणपुर से ताजमहल देखने आई 50 महिलाओं के समूहों को ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर हर संभव सहायता कर एक सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया सभी महिलाएं ताज सुरक्षा पुलिस की सहयोग से प्रसन्न होकर ताजमहल का भ्रमण किया और आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक प्रशिक्षु मयंक गुप्ता ,मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह, आरक्षी इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, महिला आरक्षी बबीता चाहर सम्मिलित हैं।