उत्तर प्रदेशजीवन शैली

विभीषण का राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप रजत रथ पर हो सवार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जगत जननी मां जानकी, भ्राता लक्ष्मण के साथ चले अयोध्या

आगरा। रामलीला मैदान में आज महाराज लक्ष्मण और वानर सेना लंका जाती है। लंका जाकर महाराज विभीषण का महाराज लक्ष्मण जी द्वारा राज्याभिषेक किया जाता है। प्रभू श्री राम द्वारा हनुमान जी को जानकी जी को लेने के लिए लंका भेजा जाता है। हनुमान जी जानकी जी को लेकर आते है। जानकी जी की अग्नि परीक्षा होती है। अग्नि परीक्षा के बाद प्रभू श्री राम व मां जानकी का मिलन होता है। प्रभू श्री राम, मा जानकी व चाता लक्ष्मण के साथ अयोध्या के लिए रवाना होते हैं।

प्रभू श्री राम भ्राता लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ शरद पूर्णिमा जैसी सफेद पोशाक, सफेद मुकुट में चादी के रथ में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। एक सवारी में महाराज विभीषण एक सवारी में महाराज सुग्रीव वानर सेना के साथ अयोध्या प्रभू श्री राम के साथ चल रहे है। रास्ते में आगरा का प्रमुख बैण्ड जगदीश अपनी मधुर स्वर लहरियों से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। प्रभु श्री राम के स्वेत वर्ण स्वरूप से निगाह नहीं हट रही है।

जगह-जगह रास्ते में प्रभू श्री राम, भ्राता लक्ष्मण व मां जानकी की आरती उतारी जा रही है व पुष्प वर्षा की जा रही है लग रहा है जैसे आज दीपावली ही। आज रामलीला मैदान आगरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा विभीषण के राज्याभिषेक की लीला और भारत मिलाप की लीला भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस पी सिंह बघेल की गरिमामय उपस्थिति में हुईी आज की लीला में भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री एमपी सिंह बघेल मुख्य रूप में उपस्थित थे तथा लीलाएं रामलीला मैदान आगरा पर उनकी गरिमामय उपस्थिति में हुई

प्रभू श्री राम की शोभायात्रा रामलीला मैदान आगरा से जमुना किनारा, दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, घटिया, फुल‌ट्टी से रायतपाढे तिराहे पर आकर समाप्त हुई। बौबेजी के फाटक किनारी बाजार पर शोभायात्रा का स्वागत भैया का दूध एवं प्रसाद लगाकर किया गया।

रावतपादा तिराहे पर अयोध्या नगरी बनी हुई थी। महाराज भरत व शत्रुघ्न अपने बड़े भाई मामी भगवान राम, लक्ष्मण व जानकी का इन्तजार कर रहे होते हैं। हनुमान जी द्वारा सूचना दी जाती
असत्य पर सत्य की विजय विजयादशमी के पावन पर्व पर कल दिनांक 12.10.2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा दशानन का वध किया गया है आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भ्राता लक्ष्मण मां जगत जननी जानकी और हनुमान जी के साथ भारत और शत्रुघ्न जी से मिलने अयोध्या जा रहे हैं।

कि प्रभू अयोध्या के समीप आ गये हैं। जहां आकर चारों भाइयों का मिलन होता है। चारों के नेत्रों से अनु की धारा बहती है। चारों भाईयों के मिलन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठते हैं। इस अवसर पर भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल महामंत्री राजीव अग्रवाल, श्री ताराचंद, आनंद मंगल प्रकाशचंद राहुल गीतम सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।