उत्तर प्रदेशजीवन शैली

नीदरलैंड, बुल्गारिया, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान सहित 4 देशों के 100 से अधिक पर्यटकों को ताज सुरक्षा पुलिस ने कराया ताजमहल का भ्रमण

आगरा। ताज महल पर प्रतिदिन देश विदेश से हजारों सैलानियों का आवागमन होता है। अपनी सुंदरता की मिसाल विश्व भर में बिखेरता ताजमहल देशी विदेशी सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।


आज नीदरलैंड,बुल्गारिया, कजाकिस्तान एवं किर्गिस्तान सहित चार देशों के लगभग 100 से अधिक महिला एवं पुरुष पर्यटकों के समूह ने ताजमहल देखने हेतु पश्चिमी गेट पर आगमन किया। “वसुधैव कुटुंबकम”, “अतिथि देवो भव” एवं “सेवा सुरक्षा व संवेदना” की भावना के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलकराम भाटी के निर्देशन में सभी विदेशी पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनकी हर संभव सहायता कर उन्हें टिकट दिलाने व प्रवेश करने में सहयोग कर ताजमहल का भ्रमण एक सुरक्षित व सुखद वातावरण में कराया गया सभी विदेशी पर्यटकों ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक प्रशिक्षु मयंक गुप्ता, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, बबीता चाहर एवं गार्ड पप्पू लाल सम्मिलित हैं।