अन्य

नेपाल देश के पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस के सहयोग से ताजमहल भ्रमण किया

आगरा। नेपाल देश के काठमांडू से ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के समूह का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलकराम भाटी के निर्देशन में “अतिथि देवो भव” की भावना के साथ स्वागत कर उनकी हर संभव सहायता के साथ उन्हें ताजमहल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां देकर टिकट दिलाने एवं प्रवेश करने में सहयोग किया गया सभी पर्यटकों ने एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण किया और आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी,आरक्षी इंद्रजीत सिंह गार्ड पप्पू लाल सम्मिलित हैं।