उत्तर प्रदेश

भारतीय संस्कृति, संस्कार और सभ्यता को मंच पर उतारेगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे, आएंगी चार्वी श्राफ

24 अक्टूबर को होगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे का आयोजन, टीवी एक्ट्रेस होंगी सेलिब्रेटी गेस्ट
विजय नगर स्थित स्पोर्ट बज में बिखरेगी भारतीय संस्कृति की खुशबू
भारतीय त्योहारों और विभिन्न राज्यों के पहनावे को नामचीन मॉडल्स करेंगे प्रस्तुत

आगरा। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में फैशन की कमी नहीं है। भारत के हर राज्य और त्योहार अपने आप में फैशन को नये आयाम प्रदान करते हैं। भारतीय पहनावे की सादगी और सरलता भी फैशन की दुनिया की पहचान हो सकती है इसका प्रमाण देगा द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे।
गुरुवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्वेस ग्रांड में ग्रूम एंड ग्लैम द्वारा आयोजित द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे के आडिशन हुए। साथ ही पोस्टर विमोचन के माध्यम से शाे से संबंधित जानकारी साझा की गयी।
आयोजक पीएस गीत एवं रॉबिन शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर, गुरुवार को विजय नगर स्थित स्पोर्ट बज में द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे का आयोजन किया जाएगा। शाे का मुख्य आकर्षण सेलिब्रेटी गेस्ट टीवी एक्ट्रेस चार्वी श्राफ होंगी। उन्होंने बताया कि द इंडिया क्लासी कॉट्योर शाे का मुख्य उद्देश्य फैशन जगत के लिए फैली भ्रांतियों को दूर करना है। समाज में धारणा है कि फैशन या माडलिंग का अर्थ है छोटे कपड़े, जबकि ये एक मिथ्या है। फैशन की परिभाषा हमारे देश की संस्कृति में सदियों की गढ़ी जा रही है। भारत के हर राज्य का पहनावा अलग है और विभिन्न त्योहारों पर इस पहनावे में और भी आकर्षण बढ़ जाता है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को फैशन प्लेटफार्म पर सादगी के साथ शाे में प्रस्तुत किया जाएगा। मॉडलिंग को नारी सशक्तिकरण की एक शाखा के रूप में स्थापित करना शाे का ध्येय वाक्य रहेगा क्योंकि सुंदरता भारतीय सभ्यता और संस्कृति में है। फैशन की दुनिया जब भारत के लिए शो आयोजित करती है तो पहनावा विदेशी क्यों रखा जाए।
शाे से पूर्व सैंकड़ों मॉडल्स का आडिशन इसी आधार पर लिया गया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिशिर श्रीवास्तव, दीपक विजल, लव अग्रवाल, तुषार खन्ना, राहुल जयकर, अनुष्का चौहान, अमन, आयुष, देविका, राजेशा, बिंदु राज, कीर्ति चौहान आदि उपस्थित रहे।