अपराधउत्तर प्रदेश

भूमि विवाद में वृद्धा की गला दबाकर हत्या का आरोप

संवाद। तौफीक फारूकी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भूमि विवाद में वृद्धा की मारपीट के साथ गला दबाकर हत्या किये जानें का आरोप लगाय गया है| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेजा|

थाना क्षेत्र के ग्राम नयागाँव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा प्रेमा देवी भदौरिया के घर के बाहर पड़ोस के लोग नाली के पानी का गड्डा खोदना चाहते थे| मिली जानकारी के शुक्रवार को लेखपाल उत्कर्ष दुबे मौके पर पंहुचे और जाँच की| जिस पर प्रेमा देवी के दरवाजे पर गड्डा खोदने की तैयारी की गयी| जिसका प्रेमा देवी नें जब विरोध किया तो आरोप है कि विरोधी पक्ष नें प्रेमा देवी साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी|
सूचना मिलने पर सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम अतुल कुमार आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की| थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा | रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही होगी|