उत्तर प्रदेशजीवन शैली

मंत्री रामकेश नें दिया सिंचाई का तोहफा पांच पंप कैनालों का होगा आधुनिकी करण


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें सिंचाई के क्षेत्र में चित्रकूट मंडल को विशेष पैकेज से नवाज रहें हैं इसी क्रम में उन्होंने बांदा एवं चित्रकूट जिले में संचालित पांच पंप कैनालों के आधुनिककरण को शासन से मंजूरी दिलाई है। इसके लिये लगभग छह करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं। आधुनिकीकरण की इस परियोजना में बांदा के विकास खंड बड़ोंखर खुर्द की दौलतपुर पंप कैनाल है। इस पर 197 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे।इसके आधुनिकीकरण करण से तिंदवारी विधानसभा की दौलतपुर ग्राम पंचायत के अलावा दुरेड़ी,काशीपुर,वंशी पुर ,इन्द्रा पुरवा आदि मजरे लाभान्वित होंगे। सिंचाई के लिये टेल तक पानी आसानी से पहुंचेगा।


इसी क्रम में चित्रकूट जिले में विकास खंड मऊ स्थिति पश्चिम पताई पंप नहर में 89 लाख 51 हजार, विकास खंड पहाड़ी अंतर्गत लमियारी पंप नहर में 105 लाख 40 हजार, विकास खंड कर्वी बनकट पंप नहर में 105 लाख 39 हजार एवं सोनेपुर पंप नहर में 101लाख 85 हजार रुपये से आधुनिक करण का कायाकल्प होगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से किसानों की सिंचाई समस्या का महती निदान हो जायेगा।