आगरा। बौद्ध जनमोर्चा के अध्यक्ष और समाजसेवी राजकुमार सिंह एडवोकेट को उनके समाजिक समर्पण के चलते आगरा छावनी रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति में सदस्य की रूप में शामिल किया गया है। जिन्हें उनका मनोनयन पत्र स्टेशन निर्देशक राजेंद्र सिंह के द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आज सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।
जिसके लिए हम छावनी स्टेशन सलाहकार समिति धन्यवाद करते हैं। जो जिम्मेदारी हमें समिति देगी उसको पूरी ईमानदारी से निभायेंगे साथ ही स्टेशन के लिए जो सही निर्णय होगा उसके लिए हम हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।
राजकुमार सिंह के मनोनयन पर वरिष्ठ समाजसेवी अज़हर उमरी ने बधाई देते हुए कहा है कि राजकुमार सिंह एक अच्छे अधिवक्ता के साथ एक समाजसेवी भी हैं जो समय समय पर समाज हित में अपना योगदान देते रहते हैं। छावनी रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति में उन्हें सदस्य मनोनीत किया है ये एक हर्ष का विषय है। रेलवे ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है। उसके वो अच्छे से निभायेंगे हम सभी उन्हें इसके नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
![](https://i0.wp.com/timesoftaj.com/wp-content/uploads/2024/11/img-20241107-wa02707989910687123279876.jpg?resize=640%2C851&ssl=1)