संवाद।। नूरुल इस्लाम
अभियुक्तगण के कब्जे से 02 लकडी के गुटके, 02 अदद छुरा, 02 गडासा, 01 बंडल रस्सी, 02 खुले रस्से, 02 अदद तमन्चे मय 07 जिन्दा कारतूस व 05 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 अदद मोटर साईकिल हीरो (बिना नम्बर) बरामद ।
कासगंज। जनपद कासगंज में गौकश/ गौतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों/सर्विलांस एवं एसओजी टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 17.11.2024 की रात्रि को थाना सोरों पर पंजीकृत मु0अ0सं0 535/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम से सम्बन्धित 02 वाँछित अभियुक्तगण सहित कुल 03 अभियुक्तगण को दौराने चैकिंग ग्राम अल्लीपुर बरबारा रोड़ पर ग्राम सराय ठेला के पास दौराने पुलिस मुठभेड 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सोरों पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटनाक्रमः– आज दिनाँक 17-11-2024 की रात्रि को स्थानीय थाना सोरों/ सर्विलांस एवं एसओजी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चैकिंग की जा रही थी ग्राम अल्लीपुर बरबारा रोड पर ग्राम सराय ठेला के पास दौराने चैकिंग 03 मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा द्वारा आत्मरक्षार्थ भाग रहे व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु जबावी कार्यवाही करते हुए फायर किये गये एवं 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनमें 02 अभियुक्तगण घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पताः-
1.सोहेल पुत्र रफीक निवासी पठान टोला नई वस्ती कस्बा व थाना सहसवान जिला बदायू- (घायल)
2.शहनवाज उर्फ परवेज पुत्र रफीक निवासी पठान टोला नई वस्ती कस्बा थाना सहसवान जिला बदायूँ- (घायल)
3.तालिव पुत्र रहीश अहमद निवासी मौ0 काजी कस्बा व थाना सहसवान जिला बदायूँ
बरामदगी का विवरणः-
• 02 अदद तमन्चे 315 बोर ।
• 07 जिन्दा कारतूस व 05 खोखा कारतूस 315 बोर
• 01 अदद मोटर साईकिल हीरो (बिना नम्बर)
• 02 लकडी का गुटका
• 02 अदद छुरा
• 02 गडासा
• 01 बंडल रस्सी
• 02 खुले रस्से
आपराधिक इतिहास अभि0गणः- सोहेल पुत्र रफीक उपरोक्त-
• 1.मु0अ0सं0 510/2022 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सोरों जिला कासगंज
• 2.मु0अ0सं0 159/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सोरों जिला कासगंज
• 3.मु0अ0सं0 0001/2022 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 4. मु0अ0सं0 0122/2022 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 5. मु0अ0सं0 522/2021 धारा 308/323/325/506 भादवि थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 6. मु0अ0सं0 603/2023 धारा 2,2(b)(xv) गैंगस्टर अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 7. मु0अ0सं0 666/2023 धारा 2(b)(xv),3 गैंगस्टर अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 8. मु0अ0सं0 31/2021 धारा 307 भादवि थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 9. मु0अ0सं0 33/2021 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 10.मु0अ0सं0 535/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सोरों जिला कासगंज
आपराधिक इतिहास अभि0गणः शहनवाज उर्फ परवेज उपरोक्त-
• 1. मु0अ0सं0 666/2023 धारा 2(b)(xv),3 गैंगस्टर अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 2. मु0अ0सं0 31/2021 धारा 307 भादवि थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 3. मु0अ0सं0 33/2021 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 4. मु0अ0सं0 522/2021 धारा 308/323/325/506 भादवि थाना सहसवान जिला बदायूँ
• 5. मु0अ0सं0 535/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सोरों जिला कासगंज
पुलिस टीमः-
• जगदीश चन्द्र प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम ।
• निरीक्षक प्रेमपाल सिंह प्रभारी सर्विसांल मय टीम ।
• उ0नि0 विनय कुमार प्रभारी एसओजी मय टीम ।