उत्तर प्रदेशराजनीति

गृहमंत्री के बयान के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी

आगरा ।गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए विवादित बयान से कांग्रेसियों में भारी रोष है। उत्तर प्रदेश कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और अमित शाह को बर्खास्त करने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की और बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए।

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा की गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ राज्यसभा में बेहद ही अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह टिप्पणी न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है,बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्होंने कहा की एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह के बयान देना अपमानजनक हैं। और हमारे गणतंत्र की नीव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। उनका कहना था की डॉक्टर अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है।और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।कांग्रेसी नेताओं का कहना था की भाजपा हमेशा दलितों की विरोधी रही है। अमित शाह का बयान इसका परिणाम है। कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि भाजपा संविधान विरोधी है। इसलिए बाबा साहब का समय-समय पर अपमान करती रहती है।

पुलिस ने किया बाबा साहब की प्रतिमा छीलने का प्रयास कांग्रेसियों में उबाल।

राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को देने कांग्रेसियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के हाथ मे से पुलिस ने बाबा साहब की प्रतिमा छीनने की कोशिश की जिससे कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से काफी देर तक नोक झोंक हुई बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने आकर मामले को शांत कराया और कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, अमी चंद जाटव, ताहिर हुसैन, अनुज शिवहरे,बशीर रॉकी, याकूब शेख, हबीब कुरैशी, शाहिद अहमद, धर्मवीर शर्मा, विकास भारती, भूरी सिंह डंपी, कपिल गौतम, शरीफ काले,अज़हर वारसी, अश्वनी बिट्टू, गीता सिंह, अनिल कुमार सिंह राजीव गुप्ता, विकास माहौर, सचिन ऋषि, रवि सोलंकी, आशीष प्रिंस आदि मौजूद थे।