उत्तर प्रदेशशिक्षा / सरकारी नौकरी

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस पर हुआ व्यवहारिक सत्र

आगरा। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर  बैकुंठी देवी कन्या  महाविद्यालय आगरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा एक व्याख्यान और व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो पूनम सिंह के निर्देशन में सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गरिमा के द्वारा करते हुए कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व योगा एंड मेडिटेशन विशेषज्ञ प्रियंका कुमारी को व्याख्यान व व्यावहारिक सत्र के लिए आमंत्रित किया।

मुख्य वक्ता ने स्वयं सेविकाओं को ध्यान के वैज्ञानिक लाभ व युवा जीवन पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने ध्यान के व्यावहारिक विधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी कुमारी नेहा द्वारा विश्व ध्यान दिवस के बारे में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और व्याख्यान व व्यवहारिक सत्र से अपने आप को लाभान्वित किया।