उत्तर प्रदेशजीवन शैली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मौलाना जावेद हैदर जैदी ने व्यक्त किया शोक

लखनऊ।देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर लखनऊ के शिया धर्मगुरु मौलाना जावेद हैदर जैदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में अविस्मरणीय है।

मौलाना जैदी ने कहा, “डॉ. सिंह ने हमेशा देश के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। उनकी ईमानदारी और विद्वत्ता ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिया। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।