उत्तर प्रदेशजीवन शैली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मुफ्ती ए शहर आगरा मुदस्सिर खान कादरी के शोक व्यक्त किया


आगरा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुफ्ती ए शहर मुदस्सिर खान कादरी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में अविस्मरणीय है।

मुफ्ती मुदस्सिर खान कादरी ने कहा, “डॉ. सिंह ने हमेशा देश के विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। उनकी ईमानदारी और विद्वत्ता ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक अद्वितीय स्थान दिया। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।”
मौलाना मसरूर रज़ा कादरी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को देश उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान के लिए हमेशा याद रखेगा