बांदा।जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल समस्यायों को देख दंग रह गये। अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बबेरू तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझीवां के भ्रमण पर थे। इस दौरान ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया कि आम रास्ता/नाली/खड़ंजा क्षतिग्रस्त है। जिससे कि निकलने में मुश्किलें होती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने मौके पर सबका निरीक्षण किया। और रास्तों की दुर्दशा देख दंग रह गये। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्बन्धित विभाग द्वारा सफाई/मरम्मतीकरण का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की गांव की अन्य समस्याओं का भी जल्द निस्तारण कराया जाएगा।