उत्तर प्रदेशजीवन शैली

ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन ने कवि डॉ कुमार विश्वास का किया संस्कृति श्री सम्मान

आगर। साहित्य, संस्कृति और सनातन का ज्योति पुंज जन− जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ कुमार विश्वास काे ब्रज डेवलपमेंट फांउडेशन ने संस्कृति श्री सम्मान से सम्मानित किया।

फतेहाबाद रोड पर चल रहे धार्मिक आयोजन अपने− अपने राम के लिए आगरा आए कवि डॉ कुमार विश्वास से ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, उपाध्यक्ष सीएस अनुज अशोक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य अपराक शर्मा, सचिव सागर तोमर और दिलीप कुमार ने भेंट की।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कवि काे संस्कृति श्री सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि डॉ कुमार विश्वास अद्भुत काव्य प्रतिभा, भारतीय साहित्य और संस्कृति के प्रति जो योगदान दे रहे हैं वो अतुलनीय है। उनकी रचनात्मकता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने समाज में सकारात्मक उर्जा का संचार किया है। सम्मान से अविभूत कवि डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज की संस्कृति को विश्व मंच तक प्रसिद्धि दिलाने का कार्य संस्था कर रही है। राम और कृष्ण भारत की आत्मा हैं, उनके संस्कारों और संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए ही उन्होंने आध्यात्मिक पथ पर पग बढ़ाए हैं। इस अवसर पर उन्होंने आगरा में बिताए अपने पलों को भी साझा किया।