उत्तर प्रदेशखेल

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वी जयंती पर अंतर आवासीय संस्थान खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के नेता सुभाष चन्द्र बोस परिसर छलेसर आगरा में कुलपति प्रो आशु रानी के संरक्षण में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वी जयंती के उपलक्ष्य में अंतर आवासीय संस्थान खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ  कुलपति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मॉ सरस्वती पर फूल अर्पण कर किया गया। उद्घाटन समारोह मे कुलपति ने अपने उद्बोधन में एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण जल्द ही करने की एक नई भेंट दी। कुलपति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस परिसर को आने वाले समय में शिक्षा केे उद्देश्य से अधिक से अधिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जायेगा।


कार्यक्रम आयोजक डॉ अखिलेश चंद सक्सेना थे। उद्घाटन समारोह में मंच संचालन फार्मेसी विभाग की डॉ स्वेतलाना ने किया और पप्रतियोगिताओं का संचालन सचिन कुमार ने किया प्रतियोगिताओं में विभिन्न आवासीय संस्थानों के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग कर किया गया, जिसमें मुख्य रूप से यू.सी.सी, पंडित दीनदयाल ग्राम विकास संस्थान तथा के.एम.आई. संस्थान, दाऊ दयाल संस्थान, ललित कला संस्थान, फार्मेसी विभाग, कृृषि विभाग एंव शारीरिक शिक्षा विभाग आदि संस्थानों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग में 100 मी. दौड़/वॉलीबॉल/खो-खो/म्यूजिकल चेयर/हैण्डबॉल/लम्बीकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


ये रहा परिणाम
100 मिटर दौड़ पुरुष वर्ग में किशोर यादव ने प्रथम तथा उमेश कुमार ने द्वितीय एवं अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मिटर दौड़ महिला वर्ग में भावना यादव प्रथम स्थान और अर्चना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर आगरा विजेता तथा यू.सी.सी, खन्दारी उपविजेता रहा। खो-खो महिला वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर आगरा द्वितीय स्थान पर पालीवाल परिसर रहा। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर आगरा विजेता तथा फार्मेसी विभाग उपविजेता रहा।


लम्बीकूद महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर आगरा की छात्रा भावना यादव प्रथम और रजनी द्वितीय स्थान पर और रिया ने तृतीय स्थान रिया ने प्राप्त किया।लम्बीकूद पुरुष वर्ग में शारीरिक विभाग, छलेसर आगरा के छात्र मनीष यादव ने प्रथम तथा गौरव प्रजापति द्वितीया स्थान एवं आभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर आगरा विजेता तथा के.एम.आई., पालीवाल परिसर उपविजेता रहा।


प्रतियोगिता में मुख्य रूप से डॉ सिंधुजा चौहान, डॉ महेश फौजदार डॉ उरदेव सिंह तोमर, डॉ श्यामवीर चाहर, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ रवि शेखर, डॉ एस.के. सिंह, डॉ नरेंद्र प्रताप वर्मा, डॉ कार्तिक तोमर, डॉ रवि शंकर वर्मा, श्री सत्यम आदि मौजूद रहे।