उत्तर प्रदेश

शारदा विश्वविद्यालय आगरा में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया

आगरा। शारदा विश्वविद्यालय आगरा में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला जज आगरा  महेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि रेलवे सलाहकार  डी.एल. गुप्ता और मोटिवेशनल स्पीकर  दीपक सिंह आजाद एवं शारदा विश्विद्यालय की  कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी।

कुलपति ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमें सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी. आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे हमारे कई महान नेताओं की दूरदर्शिता और योगदान को याद करना चाहिए। आज हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम-कायदों से हटकर अपना अलग संविधान  तैयार करने के बाद उसे लागू कया था।

मुख्य अतिथि एडिशनल  जज आगरा  महेंद्र कुमार ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा भारतीय गणतंत्र के 76 सालों की विकास यात्रा पर भी बात करनी चाहिए। इन साढ़े सात दशकों में विश्व मंच पर भारत ने आत्म विश्वास से भरे राष्ट्र के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरा देश अपनी  विरासत  पर गर्व कर रहा है। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। वर्तमान में सरकार के मनरेगा, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना जैसे ढेरों अभियानों से आज का युवा तेजी से आगे तरक्की कर रहा है। लेबर फोर्स के मामले में भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा ताकतवर देश है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके भारत का हर नागरिक देश को सशक्त और प्रगतिशील बनाने की दिशा में काम कर रहा है। भारतीय गणतंत्र में हर नागरिक की बड़ी भूमिका  है।

शारदा विश्विद्यालय आगरा के एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कया और छात्रों ने देशभक्ति गीत, वक्तव्य और नृत्य प्रस्तुत कया जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय था। टू यूपी बटालियन आगरा के हवलदार असगर अली और हवलदार शैलेंद्र सिंह  उपस्थित रहे। शैलेंद्र सिंह ने देश भक्ति गीत गाकर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस पावन अवसर पर शारदा विश्विद्यालय आगरा के रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्टार, डीन, डायरेक्टर्स, विभागाध्यक्ष , ए.एन.ओ,शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पर्व पर शारदा विश्ववि‌द्यालय आगरा के  कुलाधिपति  पी. के गुप्ता और  उप कुलाधिपति आगरा   वाई. के. गुप्ता ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।