प्रयागराज। योग गुरु बाबा रामदेव ने महाकुंभ के नाम पर रील्स के जरिए फैलाई जा रही फूहड़ता पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा है कि एक दिन में कोई संत नहीं बन सकता है। इसमें सालों की साधना की जरूरत होती है। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भी प्रतिक्रिया दी है।पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा, ‘…कुछ महामंडलेश्वर बन गए। किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना। किसी भी प्रकार के ओछी हरकतों को, रील्स को कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है। असली कुंभ यह है कि जहां मनुष्यता से देवत्व में, ऋषित्व में, ब्रह्मत्व में आरोहण पाया जाता है…। एक है सनातन को महसूस करना, सनातन को जीना और सनातन को बढ़ाना। एक है मात्र सनातन के नाम पर कुछ छिछोरे शब्द कह देना, इतना सनातन नहीं है। सनातन तो वह शाश्वत सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता।’
महाकुंभ के नाम पर रील्स के जरिए फैलाई जा रही फूहड़ता पर बाबा रामदेव ने नाराज़गी ज़ाहिर की
January 27, 20250

Related Articles
September 10, 20230
आगरा के प्रमुख उद्यमी बनाएंगे युवाओं को उद्यमी, स्टार्टअप के लिए देंगे निवेश पूंजी
नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ने आयोजित किया स्टार्ट− अप इंडिया कॉन्क्लेव 2023
होटल क्लार्क्स शिराज में जुटे देशभर से दिग्गज, युवाओं और महिलाओं को दी स्टार
Read More
July 24, 20240
SDM के फर्जी हस्ताक्षर से निकलती रही आरोपी की सैलरी…जेल जाने के बाद अब इन पर हो सकती बड़ी कार्रवाई
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कोतवाली सदर में खुद रिपोर्ट दर्ज कराई है
संवाद। तौफीक फारूकी
कन्नौज, वजीफा के लिए छात्र से रिश्वत मांगने पर जेल भेजे गए समाज कल्याण व
Read More
September 21, 20240
राम जन्म पर एक हजार दीपों से जगमगाएगा दशरथ महल
राजा दशरथ के निवास पर पर हर रोज उत्सव का माहौल, 22 सितम्बर को भजन संध्या के साथ हर रोज गूंजेंगे मंगल गीत, राम जन्म पर मनेगी दीपावली
आगरा। राजा दशरथ के घर श्रीराम के जन्म व सियाराम के विवाह की खुशि
Read More