अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी को इस पाप के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए: अक्षय लाकरा

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस का अमृतसर में बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा से तोड़-फोड़ की घटना को लेके अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज अमृतसर में बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा से तोड़-फोड़ की घटना को लेके अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि पंजाब के अमृतसर में आदरणीय बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा से तोड़-फोड़ की घटना अत्यंत शर्मनाक है। ये साफ तौर पर पंजाब की AAP सरकार की चूक है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। AAP और अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही बाबा साहेब जी और उनके संविधान का अपमान करते आए हैं। पंजाब हो या दिल्ली, इनकी संविधान विरोधी सोच ने हर बार लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि अमृतसर में कल बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति पर जो हमला हुआ है, यह हमला सिर्फ एक मूर्ति पर नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा और हमारे संविधान पर हमला है। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने यह मांग कि अरविंद केजरीवाल और AAP पार्टी को इस पाप के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, वरना युवा कांग्रेस इस प्रकार अपना प्रदर्शन जारी रखेगी।
इस दौरान अनेकों दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारी प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की फोटो पर काली इंक डाली और उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।