संवाद/ शरद मिश्रा
बांदा। विदेशी मेहमानों की आमद हो गई है। बिना किसी रोक -टोक के सात समुन्दर पार कर यह यहां अपना अस्थाई आशियाना बनाये हुये हैं। इनकी सुरक्षा के प्रशासकीय प्रबंध भी किये गये हैं। जीहाँ ,हजारों किलोमीटर का सफर तय कर विदेशी पक्षियों नरैनी क्षेत्र के रक्सी बांध पहुंचना शुरू हो गया है। कड़ाके की ठंड के इस मौसम में इन विदेशी मेहमानों को देखने वाले भी पहुंच रहे हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार कुछ कम पक्षी नजर आ रहे हैं।

लगभग पांच से आठ हजार किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचे विदेशी पक्षियों में लिटिल ब्राउन, पाई मैना, व्हाइट बैगतेल, ब्लैक टैंगो, कॉमन मैना, सारस क्रेन, हाउस स्पेटो, पेटेंट स्टार्क, ग्रीन राॅक, विजन, लिटिल कार्बोनेट, लिटिल ग्रेन, ओपन बिल्ड आदि हैं।
इन रंग- बिरंगी खूबसूरत पक्षियों को शिकारियों से बचाने के लिए वन विभाग भी निगरानी कर रहा है। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्म ने बताया कि ये विदेशी पक्षी चीन, मलेशिया, रूस, तिब्बत, पाकिस्तान आदि देशों से हर साल यहां आते हैं।