आगरा। कमिश्नरेट आगरा में सेवा भाव को और अधिक बलबती बनाये जाने तथा पुलिस से जनता के बेहतर सम्बन्ध बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त , कमिश्नरेट आगरा के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर , कमिश्नरेट आगरा निर्देशन में सर्विलांस सैल, नगर जोन, आगरा एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से आमजन द्वारा मोबाइल खो जाने (गुम हो जाने) के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर 303 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी है।
पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्ररेट-आगरा के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सैल, नगर जोन, कमिश्ररेट आगरा एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थनापत्र द्वारा विगत तीन माह में कुल 303 मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत-51,00,000) है। बरामदशुदा मोबाइल फोनों को श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-
आम जन के गुम/चोरी हुए मोबाइल के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (सेंट्रल इक्विपमेट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल को लॉच किया गया था, जिसके माध्यम से आवेदक CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp पर जाकर अपना मोबाइल को ब्लॉक कर सकता है, जिसको थाना स्तर से मोबाइल को ढूंढने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाती है। जब आवेदक को गुम/चोरी मोबाइल प्राप्त हो जाता है तो CEIR पोर्टल पर जाकर उसको अनब्लॉक करके ही मोबाइल को पुनः प्रयोग किया जाये।
पुलिस टीम का विवरण उ0नि0 अंकुर मलिक, प्रभारी सर्विलांस सैल, नगर जोन, कमिश्ररेट-आगरा। उ0नि0 सुनीत शर्मा, प्रभारी एस.ओ.जी. टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट-आगरा। ए०एस०आई०/कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष शाक्य सर्विलांस टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट- आगरा। है०का0 रूस्तम सागर, सर्विलांस टीम, नगर जोन, कमिश्ररेट- आगरा।