उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें लूटा असली महाकुंभ का पुण्य:सेवा भाव की पेश कर रहे अनूठी मिशाल


संवाद।। शरद मिश्रा


बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें महा कुंभ का असली पुण्य लूटा। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रयागराज रोड, गडरा नाला पर महाकुंभ यात्री सेवा केंद्र की शुरुआत कराई,जहां यात्रियों के लिए निशुल्क जलपान, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई।


विधायक प्रकाश दिवेदी ने खुद यात्रियों को जलपान वितरित किया और उनसे हालचाल जाना। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी को कोई असुविधा न हो। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधायक के सेवा कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।


विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। “धर्म और मानवता की सेवा हमारा उद्देश्य है। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं और उनका स्वागत, सत्कार और सेवा हमारा कर्तव्य है,”


सेवा केंद्र पर यात्रियों और कार्यकर्ताओं द्वारा हर-हर गंगे और योगी-मोदी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु इस सेवा केंद्र को देखकर गदगद हो उठे और इसे बेहद सराहनीय पहल बताया।


सेवा शिविर के संचालन में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बिसंडा मंडल अध्यक्ष बिनय कुशवाहा, मंडल महामंत्री रामललन द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह शैलू और बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।