दस की गम्भीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय भेजा, दो अलीगढ रेफर
कादरगंज गंगाघाट से स्नान कर लौट रहे थे मंगदरपुर गांव के श्रद्धालु

कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद ट्रैक्टर ट्रोली में श्रद्धालु यात्रा पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसका नतीजा है कि आए दिन ट्रैक्टर ट्रोली में श्रद्धालु हादसो का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला माघी पूर्णिमा पर देखने को मिला। जहां कादरगंज गंगा घाट से गंगा स्नान कर लौट श्रद्धालुओ से भरा ट्रैक्टर ट्रोली सिकंद्ररपुर समीप ऑटो के बचाने के प्रयास में पलट गया। इस हादसे में 35 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने लोगो की मदद से घायल श्रद्धालुओ को निकाल कर गंजडुंडवारा सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां दस श्रद्धालुओ को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
बता दे कि गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव से तीन ट्रैक्टर ट्रोलियों में भरकर श्रद्धालु माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के गुरुवार की सुबह गए हुए थे। जहां श्रद्धालुओ ने कादरगंज गंगा घाट पर पहुंच कर गंगा स्नान किया। स्नान कर दोपहर को तीनो ट्रैक्टर ट्रोली एक साथ वापस लौट रहे थे। सिकंद्ररपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव वरी बगवास के समीप दो ट्रैक्टर तो निकल गए। लेकिन महावीर सिंह का ट्रैक्टर ऑटो के बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्रोली में सवार 35 श्रद्धालु दब गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला वही मौके पर पहुंची सिकंद्ररपुर वैश्य थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलो को उपचार के लिए गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सको ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। घायलों में गांव मंदगपुर निवासी 18 वर्षीय अंजनी पुत्री सूरजपाल, 14 वर्षीय करिश्मा पुत्री उर्वेश, 18 वर्षीय दीक्षा पुत्री कमलेश, 25 वर्षीय अर्चना पुत्री भगवान सिंह, 12 वर्षीय अनिष्का पुत्री कमलेश, 17 वर्षीय आरती पुत्री विमलेश, नौ वर्षीय आकाश पुत्र भजन लाल, नौ वर्षीय काजल पुत्री सतेन्द्र सिंह, 15 वर्षीय संध्या पुत्री रामव्रेश, 16 वर्षीय मिथलेश पुत्री रामव्रेश, 18 वर्षीय सुषमा पुत्री रामव्रेश, 10 वर्षीय रिंकी पुत्री रामव्रेश, नौ वर्षीय प्रीति पुत्री रामव्रेश, 16 वर्षीय श्रुती पुत्री पप्पू, 18 वर्षीय कुसुम पुत्री पप्पू, 19 वर्षीय अंकुर पुत्र मनोज, 16 वर्षीय अवधेश पुत्र सूरजपाल, आठ वर्षीय आकाश पुत्र महावीर, 19 वर्षीय अंजली पुत्री रामकिशोर, 12 वर्षीय कोमल पुत्री धर्मेंद्र सिंह, 14 वर्षीय दीक्षा पुत्री हरवीर सिंह, 15 वर्षीय रूबी पुत्री ग्रीश, नौ वर्षीय छवि पुत्री बालक राम, 13 वर्षीय शिवानी पुत्री बालक राम, छह वर्षीय माधव पुत्र पूरन, 10 वर्षीय ईशु पुत्र राजकिशोर, आठ वर्षीय निशांत पुत्र राजकिशोर, 18 वर्षीय संगीता पुत्री राकेश, नौ वर्षीय आशनी पुत्री पूरन, 16 वर्षीय रिंकी पुत्री बालक राम, 12 वर्षीय रीना पुत्री बालकराम, 11 वर्षीय प्राची पुत्री शिवदास, नौ वर्षीय प्रांजुल पुत्री शिवदास, 14 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री रुकमपाल 36 वर्षीय मीरा पत्नी पप्पू घायल हुए है। यह सभी गंजडुंडवारा सीएचसी पर भर्ती है। वही गम्भीर घायल अंशिका पुत्री कमलेश, अंजनी पुत्री सूरजपाल, करिश्मा पुत्री उर्वेश, काजल पुत्री उर्वेश, आरती पुत्री विमलेश, प्रीति पुत्री रामव्रेश, मिथलेश पुत्री रामव्रेश, सुषमा पुत्री रामव्रेश, रिंकी पुत्री रामव्रेश, श्रुति पुत्री पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

जहां से अंजली और करिश्मा की गंभीर हालात देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल का कॉलेज को रेफर किया गया है। वही पटियाली एसडीएम प्रदीप कुमार विमल और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलो से हादसे के बारे में जानकारी की और उचित उपचार के लिए बदोबस्त कराया। उन्होंने बताया कि हादसा दुखद है। यह घटना ऑटो के बचाने के प्रयास में घटित हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

घायलों को नहीं मिले स्टेचर
ट्रैक्टर ट्रोली पलटने से घायल हुए श्रद्धालुओ को लेकर पुलिस गंजडुंडवारा सीएचसी पर पहुंची। जहां छुट्टी होने के कारण सीएचसी पर चिकित्सक भी कम थे। एक साथ 35 मरीजों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को अस्पताल में ले जाने के लिए स्टेचर भी नहीं मिले। पुलिसकर्मियों ने घायलों को गोद में ले जाकर भर्ती कराया। स्थानीय लोग सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओ को कोसते नजर आए।