चंडीगढ़। अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर दूसरा विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा। यह दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। निर्वासित किए गए लोगों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33 , गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एक-एक नागरिक हैं। निर्वासित लोगों को लाने वाले तीसरे विमान के 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों ने कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास करने वाले भारतीय नागरिकों को वापस भेजे जाने को लेकर केंद्र पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि अमृतसर को जानबूझकर चुना जा रहा है ताकि यह दर्शाया जा सके कि केवल पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश है… पहला विमान अमृतसर में उतरा… अब दूसरा विमान (जिसमें कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास करने वाले भारतीय नागरिक हैं) अमृतसर में उतरेगा… विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मापदंड के आधार पर चुना गया। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर को चुनते हैं… जिस समय पीएम मोदी और (अमेरिकी राष्ट्रपति) ट्रंप मिल रहे थे, उस समय वे (अमेरिकी अधिकारी) हमारे लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?… अमेरिका के सैन्य विमान अमृतसर में उतर रहे हैं और दुश्मन देश पाकिस्तान उसके ठीक बगल में है। लाहौर वहां से 40 किलोमीटर दूर है… यह कैसी विदेश नीति है?… शेख हसीना हिंडन में उतरीं। गाजियाबाद। इन्हें (भारतीय नागरिक जो कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास कर गए हैं) हिंडन में क्यों उतारा जा सकता है? इन्हें राष्ट्रीय राजधानी में उतारा जाना चाहिए, हम अपने लोगों को वहां से लाएंगे… अमृतसर को जानबूझकर चुना जा रहा है ताकि यह दर्शाया जा सके कि केवल पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं। अहमदाबाद या अंबाला को क्यों नहीं चुना जाता?… भाजपा हमेशा पंजाब को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं… वे अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं होने देते, यह दावा करते हुए कि यह उसके लिए उपयुक्त नहीं है, तो अब अमेरिका से उड़ानें क्यों आ रही हैं? मैं इसका कड़ा विरोध करूंगा… मैं विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मांग करता हूं कि विमान अभी भी जहाज पर है, मार्ग बदलें और इसे दिल्ली, हिंडन या अहमदाबाद में उतारें…”
साभार – प्रभासाक्षी