दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत, 14 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान मृतक को 10 लाख और घायलों को 2.50 लाख

नई दिल्ली । नई दिल्ली स्टेशन पर रात 9.55 पर भगदड़ मच गई, जिसमें 15 की मौत और कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर  रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थिति कंट्रोल में है। घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेल सुरक्षा बल के DG घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

लएनजेपी अस्पताल में कुल 15 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 11 महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। कुछ लोगों को लेडी हार्डिंग अस्पताल में लाया गया है। बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। किसी को भी लोकनायक अस्पताल के तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं इस मामले पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और रेल मंत्री का बयान सामने आया है। घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुई। कॉल रात 21:55-21:56 बजे मिली। मौके पर कुल चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है. सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देगी. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख का मुआवजा और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा देने का ऐलान भी हुआ है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9.30 बजे भगदड़ मची. इसमें अब तक 18 लोगों के जान गंवाने की पुष्टि हो चुकी है. इस संख्या में और इजाफा भी हो सकता है. मरने वालों में 14 महिलाएं, 3 बच्चे हैं और 25 से ज्यादा लोग घायल हैं.

मृतकों की सूची में शामिल:

नीरज (वैशाली, बिहार)

शांतिदेवी (नवादा, बिहार)

पूजा कुमार (नवादा, बिहार)

संगिता मलिक (भिवानी, हरियाणा)

पूनम महावीर (एन्क्लेव, दिल्ली)

ममता झा (नांगलोई, दिल्ली)

रिया सिंह (सागरपुर, दिल्ली)

बेबी कुमारी (बिजवासन, दिल्ली)

मनोज (नांगलोई, दिल्ली)

आहादेवी (बक्सर, बिहार)

पिंकी देवी (संगम विहार, दिल्ली)

शीला देवी (सरिता विहार, दिल्ली)

व्योम (बवाना, दिल्ली)

पूनम देवी (सारण, बिहार)

ललिता देवी (परना, बिहार)

सुरुचि (मुजफ्फरपुर, बिहार)

कृष्णा देवी (समस्तीपुर, बिहार)

विजय साह (समस्तीपुर, बिहार)