संवाद।। जाहिद वारसी
इटावा में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
इटावा। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक एक होटल में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा उत्तर प्रदेश में युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे कांग्रेस पार्टी का युवा कांग्रेस एक मजबूत अंग होता है यदि युवा कांग्रेस मजबूत होगी तो कांग्रेस पार्टी को और अधिक बल मिलेगा।
उन्होंने कहा हम इटावा कांग्रेस को कमजोर समझते थे लेकिन आज इटावा में आकर मुझे एहसास हुआ कि कांग्रेस का एक एक जांबाज कार्यकर्ता मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़ा है और यहां कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ काम कर रही है इटावा से कांग्रेस का जन्म हुआ था और इटावा से ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी। हम एक मजबूत संगठन तैयार करने का काम कर रहे हैं और हम बूथ स्तर तक संगठन को ले जाएंगे।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, महासचिव कौशलेंद्र यादव, कनिष्क पांडे, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, मोहम्मद राशिद, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, युवा जिला अध्यक्ष शौजब रिजवी, कोमल सिंह कुशवाहा, आशुतोष दीक्षित, प्रमोद शंखवार, अरुण यादव, आलोक यादव, प्रेम किशोर दुबे, संजय तिवारी ,वाचस्पति द्विवेदी, संजय दोहरे ,प्रशांत तिवारी, करन सिंह राजपूत, कीरत प्रसाद पाल, आर बी सिंह पाल, सुनीता कुशवाहा, विष्णु कांत मिश्रा, सरला जाटव, कमलेश वर्मा, सतीश नागर मनोज दीक्षित, आसिफ जादरान, सचिन शंखवार, मिथलेश कुशवाहा,शानू परवेज, मनीष वाजपेई, रामगोपाल वाजपेई, सोनू यादव, राम दीक्षित, आदि लोगों उपस्थित रहे।