आगरा। ताज महोत्सव 2025 का आग़ाज़ आज केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी.सिंह बघेल ,.संस्कृति व पर्यटन मंत्री उ.प्र.जयवीर सिंह , उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. योगेंद्र उपाध्याय , मंत्री महिला एवं बाल विकास, बेबी रानी मौर्य होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा जनपद के जनप्रतिनिधिगण की गरिमामई उपस्थिति में शिल्पग्राम, आगरा में फीता काट कर किया गया। जिसमें मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी व जिले के समस्त अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ये होंगे ताज महोत्सव में कार्यक्रम
18 फरवरी मंगलवार श्रद्धा मिश्रा के भजन
19 फरवरी बुधवार को प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी
20 फरवरी गुरुवार को अग्नि बैंड
21 फरवरी शुक्रवार को जस्सी गिल तथा आस्था गिल द्वारा पंजाबी गायन
22 फरवरी शनिवार, को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम
23 फरवरी रविवार को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर, फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।
24 फरवरी को नितिन कुमार
25 फरवरी मंगलवार को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी,
26 फरवरी बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या
27 फरवरी गुरुवार को समापन अवसर पर सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
