उत्तर प्रदेश

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद एवं स्वतंत्रता  सेनानी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर किया याद

लखनऊ । महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी-देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सनानी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी जी की पुण्यतिथि आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद जी एवं कस्तूरबा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और देश के प्रति किये गये योगदान को याद किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय जी के अलावा पूर्व विधायक  सतीश अजमानी एवं हाजी इकराम कुरैशी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीश हिंदवी, श्री संजय सिंह, शहर अध्यक्ष डा0 शहजाद आलम,  पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट, पंकज तिवारी,  दयानन्द तिवारी,  दिनेश सिंह यादव, शमशाद आलम, बदरे आलम, नीरज तिवारी,  आशुतोष मिश्रा,  राकेश पाण्डेय,  रामबरन गौतम,  अमित तिवारी,  अनोखे लाल तिवारी आदि कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।