उत्तर प्रदेशराजनीति

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित

लखनऊमहिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कांग्रेस पार्टी की तीन वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राय ने प्रदेश की आधी आबादी (नारी शक्ति) को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र महिलाओं की सहभागिता के बिना संभव नहीं है।

राय ने कहा कि कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, आजादी की लड़ाई हमारी देश की आधी आबादी नारी शक्ति बढ़ चढकर भागीदारी निभाई है। एक तरफ जहां रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल ने 1857 में आजादी का बिगुल फूंका दूसरी तरफ भारत कोकिला सरोजनी नायडू ने आजादी की लड़ाई  को एक दिशा दी। अरूणा आसफ अली, कस्तूरबा गांधी, कमला नेहरू, सुचिता कृपलानी से लेकर ऊषा मेहता तक एक लंबी फेहरिस्त है। महिला नेत्रियों की जिन्होंने भारत को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया।

राय ने कहा कि आजादी के बाद भी कांग्रेस ने हमेशा आधी आबादी को उचित स्थान दिया फिर वह चाहे प्रथम महिला राष्ट्रपति का हो, प्रधानमंत्री का हो, राज्यपाल का हो या प्रथम महिला मुख्यमंत्री का हो। श्री राय ने कहा कि 1992 में हुए 73 और 74 वें संशोधन द्वारा पंचायतों और निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।

राय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का समुचित सम्मान किया है और आज भी अपनी उसी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हमनें कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती अनुसुईया शर्मा जो सन 1975 से, बेगम इशरत रसूल जो कि सन 1978 से एवं श्रीमती सुशीला सोनकर जो सन 1980 से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं, उन्हें उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन  मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, संजय सिंह, आशुतोष मिश्रा, विजय पाण्डेय मौजूद रहे।