आगरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजा मंडी स्थित कार्यालय पर पार्टी की समर्पित महिला नेत्रियों का शॉल, माला और नारी सशक्तिकरण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान देश की प्रगति के लिए महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की गई।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा की हर भारतीय महिला देश की रीड की हड्डी हैं। उन्होंने कहा की हर सेक्टर मे महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत है।
अमित ने कहा की महिलाओं को सम्मान देने का काम हमेशा कांग्रेस नहीं किया है चाहे प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी हो या दिल्ली मे शीला दीक्षित जी को मुख्यमंत्री बनकर महिलाओं को तवज्जो दी है। कांग्रेसियों का कहना था कि जब तक देश की महिलाएं मजबूत नहीं होगी तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। कांग्रेसियों का कहना था कि देश की हर एक महिला को कलम हाथ में लेनी होगी तभी अमेरिका जैसे देशों का सामना कर सकते हैं।
इन महिला नेत्रियों को किया गया सम्मानित
डॉ. मधुरिमा शर्मा, रितु शर्मा, गीता सिंह, नीलम शर्मा, कृष्णा तिवारी आदि महिलाए शामिल थीं।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कपिल गौतम, राजीव कांत, आशीष प्रिंस, याकूब शेख, राजीव गुप्ता, मुकेश शर्मा, बिल्लू चौहान, पंकज आहूजा आदि मौजूद रहे।