आगरा। जन साहस संस्था व उमरी पब्लिक स्कूल जगदीशपुर के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के शाहाना स्किल हॉल में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अज़हर उमरी व जन साहस संस्था के ज़िला समन्वयक विजय सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्रबंधक अज़हर उमरी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सलमा खान और आरती राजपूत मौजूद रहीं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। संस्था की ओर से महिलाओं को उनके अधिकारों का स्मरण कराया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए संस्था के ज़िला समन्वयक विजय सिंह ने बताया के आज महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी मिली है। हम देख सकते हैं आज के समय महिलाए कंधे से कंधे मिला कर चल रही हैं।

कार्यक्रम में प्रबंधक अज़हर उमरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को आज के दिन की बधाई दी। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट सलमा ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के लिए उनकी सुरक्षा के संबंध में जारी हैप्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं के मनोरंजन के लिए ऐक्टिविटी कराई गईं। जिसमें महिलाओं ने काफी आनंद लिया।

कार्यक्रम में जन साहस टीम साथी , रवीना, नीलम ,प्रेम , प्रशांत ,खुशी राजपूत मौजूद रहीं।