आगरा। उड़ीसा के गंजम जिला से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह से 72 वर्षीय पर्यटक विजय पुष्टि एवं 70 वर्षीय महिला पर्यटक पदमा शाह पुष्टि अपने ग्रुप से ताजमहल देखने के बाद बिछड़ गए और वह गलती से पश्चिमी गेट निकास द्वार से बाहर चली गई जबकि उनके परिजन पूर्वी गेट से शिल्पग्राम पार्किंग में खड़ी गाड़ी की तरफ गए काफी देर तलाश करने पर जब दोनों पर्यटक नहीं मिले तब उनके परिजनों द्वारा इसकी सूचना पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को दी गई।
सूचना पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक वैस अहमद के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज आरटी सेट मैसेज एवं रेडियो अनाउंसमेंट इत्यादि साधनों का प्रयोग कर उनके बिछड़े हुए दोनों पर्यटकों को एक घंटा 30 मिनट में खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया गया दोनों परिजनों के मिल जाने पर उन्होंने आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह ,उप निरीक्षक ओमवीर सिंह ,उप निरीक्षक शुभम वर्मा, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार ,आरक्षी इंद्रजीत सिंह ,महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी महिला आरक्षी रिंकी यादव सम्मिलित हैं।