
आगरा। सहायक पुलिस आयुक्त तक सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में आगरा की थाना ताज सुरक्षा पुलिस ताज महल से महिलाओं बेटियों की सुरक्षा स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार चल रही है ।

प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के मार्गदर्शन में ताज सुरक्षा पुलिस उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के विभिन्न प्रांतो से आने वाली सभी बेटियों को सुरक्षा , स्वावलंबन एवं उनके हकों के प्रति जागरूक करती है तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे उत्तर प्रदेश पुलिस 112, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं के लिए नए कानून में किए गए प्रावधानों की भी जानकारी दे रहे हैं ताजमहल पर आने वाली स्कूली छात्राएं एवं महिलाएं ताज सुरक्षा पुलिस के इस अभियान से बहुत प्रभावित हो रही हैं तथा उनके द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदम की भी सराहना करती नजर आती है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी एवं रिंकी यादव सम्मिलित है।