द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन द्वारा हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, होली के रंगों संग मस्ती में खूब झूमें सभी सदस्यगण
आगरा। वर्षों बाद द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के सदस्यों ने होली के उत्सव को एक साथ हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया। जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसे लुत्फ उठाया मानों अपनी किशोरवस्था में पहुंच गए। जहां होली के रंग और मस्ती में हर कोई डूबा नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कार भारती के संरक्षक बांकेलाल जी, ब्रज प्रांत के प्रांच प्रचारत धर्मेन्द्र जी ने भारत माता व फैडरेशन के संस्थापक स्व.राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष विजय सामा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मन का मेल मिटाकर एकजुटता का संदेश देती है। समस्त शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और ईको फ्रैंडली होली खेलने का आग्रह किया। जिसमें एक क्षेत्र में एक होली जलाने और केमिकल रंगों के साथ स्थान पर जैविक रंगों के प्रयोग करने को प्रेरित किया।
फैडरेशन के क्रियाकलापों पर भी प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग बरसे भीगे चुनर वाली…, आजकल तेरे मेरे चर्चे हर जुबान पर… जैसे गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए होली की मस्ती का खूब आनन्द लिया। वहीं सदस्यों ने मत मारो श्याम पिचकारी…, प्यार के रंग में कान्हा मेरी रंग दे चुनरिया… जैसी प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, आलौकिक उपाध्याय, नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, रंजीत सामा, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, फोम एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ डंग, किशन एंड कम्पनी के चैयरमैन सौरभ गुप्ता, मयंक जैन, एसोसिएशन के अजय महाजन, घनश्याम लालवानी, भीष्म लालवानी, प्रमोद महाजन, दिलप्रीत सचदेवा, नरेन्द्र पुरसनानी, पप्पु भाई, राजेश श्राफ, अनिल, डब्बू भाई आदि उपस्थित थे।