उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव, विस चुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत

संवाद।। नूरुल इस्लाम

नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में गिनाईं पार्टी की नीतियां

कासगंज। शहर के सोरों रोड स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष का पद संभालने के बाद गुरुवार को नीरज शर्मा भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे। जिले के सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलेंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्थाम्भ होते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। आगामी पंचायत चुनाव और 2027 का विधानसभा का चुनाव में भी पार्टी की जीत सुनिश्चत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना है। इस दौरान महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, कौशल साहू, अनुरोध प्रताप सिंह, केपी सिंह, रानू वर्मा, रामनिवास राजपूत्त, डीएस लोधी, हिमांशु उपाध्याय, शिवप्रताप सोलंकी, अभिशेक भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना भी मौजूद रहे।