उत्तर प्रदेश

मैथिल ब्राह्मण समाज समिति होली मिलन का आयोजन

आगरा। . मैथिल ब्राह्मण समाज समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मन सेवा सदन गहराई पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष  रमेश चंद शर्मा जी ने की।l संचालन समिति के सचिव प्रवीण शुक्ला और समिति संयोजक राकेश झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता  अनिल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, होली मिलन समारोह हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम आगुंतकों को माथे पर चंदन लगाकर पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तदोपरांत कुछ ओजस्वी ब्राह्मण बंधुओ ने होली के गीत गाए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया गया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से मैथिल ब्राह्मण बंधुओ ने भागीदारी की ।


मैथिल ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष  रमेश चंद शर्मा जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज समाज में जिस प्रकार की विसंगतियां फैली हुई है उनको दूर करते हुए हमें एक नई आगाज को अंजाम देना होगा ब्राह्मणों में अधिक अधिक तौर पर समय से यज्ञोपवीत संस्कार पंडित कर्म का ज्ञान और ज्योतिष से संबंधित जानकारियां भी अपने परिवार में बालकों को दी जाए इसके अलावा शिक्षा के स्तर पर भी जोर दिया जाए ।


होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की होली के इस पावन पर्व पर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश देना चाहते हैं की मैथिल ब्राह्मण समाज के व्यक्ति होने के नाते शिक्षा स्वास्थ्य व्यापार के साथ राजनीतिक भागीदारी भी रखें जिस व्यक्ति की जिस पार्टी में आस्था हो उसमें अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपना योगदान करें क्षेत्रीय चुनाव अवश्य लड़े और किसी भी सदन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें यदि देश की दिशा दशा बदलने में अगर कोई अग्रणी भूमिका निभाता है तो ब्राह्मण परिवार निभाता है बुद्धिजीवी वर्ग होने के नाते हमारे मैथिल ब्राह्मण परिवार की भी जिम्मेदारी बनती है कि राजनीतिक भागीदारी करें और देश की तमाम प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने यही नौजवान देश का भविष्य बनेगा इसलिए शिक्षा स्वास्थ्य की भागीदारी के साथ राजनीतिक भागीदारी भी करें यदि हम निरंतर सतत प्रयास करते हैं तो निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी ।


कार्यक्रम में सर्व श्री मुकेश झा कृष्णदत्त झा कमल प्रकाश शर्मा कमल झा ईश्वरी प्रधान जी पोखीराम झा मास्टर रघुनाथ झा सतीश शर्मा मुन्नालाल हरिओम सत्यभान झा मोहन सिंह झा जगदीश झा रामबीर शर्मा मदन लाल झा प्रदीप झा रामौतार झा सुरेश झा सोमदत्त झा विजेंद्र झा अशोक कुमार लक्ष्मी विनोद विवेक झा भगवान दास झा पप्पू लाल झा रवि झा महेश चंद झा गिरीश झा डबल सिंह झा सत्यदेव झा राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे l