उत्तर प्रदेश

रामनाथ सिकरवार जिला, अमित सिंह महानगर अध्यक्ष घोषित

आगरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के 98 जिलों के शहर अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी।

आगरा मे पार्टी ने विगत लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामनाथ सिकरवार को जिला अध्यक्ष, और अमित सिंह को पुन महानगर अध्यक्ष बनाकर दलितों और स्वर्णों को साधने का बड़ा दांव चला है। रामनाथ सिकरवार ठाकुर बिरादरी से आते हैं,तो अमित सिंह धोबी समाज से आते हैं।

रामनाथ सिकरवार लोकसभा चुनाव 2024 में फतेहपुर सीकरी से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। उन्होंने दमदारी से चुनाव लड़ा था, लेकिन मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे।

अमित सिंह को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान महानगर अध्यक्ष बनाया था। अब पार्टी ने उन्हें पुन महानगर अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव चला है।

उनके मनोनयन पर राम टंडन, अश्वनी जैन, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, लक्ष्मीनारायण सिंह, याकूब शेख, अज़हर वारसी, ताहिर हुसैन, गीता सिंह, डॉ मधुरिमा शर्मा, रितु शर्मा, संतोष दीक्षित, सचिन चौधरी,राजीव गुप्ता, कपिल गौतम, दीपक शर्मा,रोहित बंसल,अश्वनी बिट्टू,बिल्लू चौहान,बशीर रॉकी, मोहसिन काज़ी, नीलम शर्मा, लता कुमारी,आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।