आगरा। दयालबाग एजूकेशनल इन्स्टीट्यूट दयालबाग आगरा की M.B.A. छात्रा अन्जनी उपाध्याय पुत्री देवेन्द्र कुमार उपाध्याय निवासी-सोरों कटरा, शाहगंज, आगरा को M.B.A. अपशिष्ट प्रबन्धन एवं सामाजिक उद्यमिता (Waste Mgmt & Social Entrepreneurship) में हाईस्ट ग्रेड पॉइंट आने के उपलक्ष्य में दयालबाग एजूकेशनल इन्स्टीट्यूट द्वारा डायरेक्टर्स मैडल प्रदान किया गया।

अन्जनी उपाध्याय के पिता देवेन्द्र कुमार उपाध्याय व्यापारी हैं तथा माता ललिता उपाध्याय गृहणी हैं जिन्होंने बताया कि अन्जनी उपाध्याय ने बड़ी मेहनत कर शिक्षा में यह मुकाम हासिल किया है।