संवाद।। विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधान सभा में वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता “पूर्व विधायक चंद्रपाल सिंह कुशवाहा नें अभी से अंगड़ाई भरनी” शुरू कर दी है। इसके लिये उन्होंने “राजनीतिक सरगर्मी को परवान चढ़ा दिया” है। वह संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहें हैं। इसी के चलते उन्हें पिछले चुनाव से पूर्व भाजपा नें टिकट दिया था। वह विजयी भी हुये थे। भाजपा नें वर्ष 20 22 के चुनाव में “जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के पारिवारिक अजय पटेल को प्रत्याशी” बनाया लेकिन वह चुनावी मैदान में “सात हजार से भी अधिक मतों से चित्त” हो हार गये। सपा के विशम्भर यादव नें विजय श्री हासिल की।

भाजपा सूत्रों की मानें तो पिछले विधान सभा चुनाव में जहां से पराजय मिली उन सीटों पर “भाजपा नें अभी से मंथन शुरू” कर दिया है। बबेरू विधान सभा में “पराजय का इतिहास बना चुकी भाजपाई पटेल बिरादरी” पर इस बार भाजपा नें “दांव न लगाने का मन” सा बना लिया है। इसी संदर्भ में एक बार फिर पूर्व विधायक “चंद्रपाल कुशवाहा की और संगठन का ध्यान आकर्षित” हुआ। वह पिछले दिनों “उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य” से भी मिले। उनकी काफी समय तक उनसे राजनीतिक गुप्तगूं भी हुई। बताते हैं की पार्टी के सर्वे में भी चंद्रपाल कुशवाहा के प्रति “गुदर वाह- वाह” है। इसी तारतम्य में पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा नें क्षेत्र में भी अपनी गतिविधियां बढ़ा दीं हैं। क्षेत्र में “हर्ष सा माहौल परिलक्षित” हो रहा है।