संवाद।। जाहिद वारसी
इटावा। समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे आल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड इटावा की ओर से बीहड़ वाले सैयद बाबा की दरगाह पर रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित लोगों ने शिरकत की।
बीहड़ वाले सैयद बाबा की दरगाह पर रोजा अफ्तार के आयोजन में आल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अशरफी और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोज़ा अफ्तार में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील, मंसूरी बेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी, मसूद तैमूरी, शावेज़ नक़वी, इंतजार अहमद, मो. इरशाद, रौनक इटावी सहित सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय पर रमज़ानुल मुबारक के मौके पर शहर अध्यक्ष कांग्रेस मोहम्मद राशिद की ओर से रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित जिलाध्यक्ष कांग्रेस आशुतोष दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा, संश्लेष पोरवाल, संजय दोहरे, शमसुद्दीन खान, शौजब रिज़वी, आसिफ जादरान आदि ने दुआ की