नाबालिगों के द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर यातायात पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

आगरा। कमिश्नरेट आगरा शासन की मंशानुसार, पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट आगरा के मार्गदर्शन में अनाधिकृत और अवैध रूप से संचालित ऑटो ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य आगरा महानगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुधारना है। इस अभियान के तहत एमजी रोड, भगवान टॉकीज, साई तकिया चौराहे पर बिना लाइसेंस, बिना चेसिस और बिना फिटनेस वाले ऑटो ई-रिक्शा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गयी।

अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे ऑटो ई-रिक्शा के 101 चालान किये गये और 09 ऑटो ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। इस कार्यवाही में स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से संचालित वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है ताकि जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था मिल सके।
यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी सड़क उपयोगकर्ता सुरक्षित यात्रा कर सकें।

सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागारिक की भूमिका निभाएं। पुलिस कमिश्नरेट आगरा सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। हम सभी की जिम्मेदारी है कि वे सड़क पर एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें और एक सुरक्षित समाज का निर्माण करें।
इस अभियान में यातायात पुलिस की ओर से T। दुष्यंत राणा, TI प्रवीन शुक्ला, TSI सुरेंद्र सिंह यादव, TSI मनोज कुमार, का० अक्षय नैन, HC राजीव कुमार मौजूद रहे।