संवाद।। जाहिद वारसी
इटावा। कस्बा बकेवर स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल माही पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
मेधावी छात्र छात्राओं मै कक्षा 8 मै प्रथम प्राइस वानी वर्मा, कक्षा 7 में आस्तिक अवस्थी, कक्षा 6 मेहशर कक्षा 5 मै परी, कक्षा 4 मै आस्था पाल, कक्षा 3 मै मानवी ठाकुर, कक्षा 2 मै डावर कक्षा 1 मै नवीन कक्षा यूकेजी मै रितिका, एलकेजी मै संजना, नर्सरी मै महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यही जो बच्चों की बाल्य उम्र है इसी समय उनके भविष्य के निर्माण की नींव रखी जाती है। यही वो समय है जहां से अध्यापक और उनके अभिभावक बच्चों का भविष्य निर्माण करते है। विद्यालय के प्रबंधक दीपक चौहान ने स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जिन छात्र छात्राओं का स्थान नहीं लगा है वो निराश न हो वो निरन्तर मेहनत व लगन से पढ़ाई करे निश्चित ही उन्हें भी सफलता मिलेगी। विशिष्ट रूप से पत्रकार मौसम अली, प्रधान गजेंद्र सिंह ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक सोनू पुरोहित, जितेन्द्र कुमार, विद्यालय की निदेशक सीता पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य सी वी अवस्थी, अध्यापक दुर्गेश चतुर्वेदी,संजय मिश्रा, विवेक अग्निहोत्री, अध्यापिका हिमांशी शर्मा,तान्या पोरवाल, रोशनी पाण्डेय,वर्षा तोमर,काजल चौहान, राधा शर्मा, अंजली पाल,का सराहनीय योगदान रहा।