उत्तर प्रदेश

मनकेंड़ा में आयोजित गांव चलो अभियान में पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

जन चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद, आरसीसी सड़क मार्ग का किया का किया शिलान्यास

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में जाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में गुरुवार को ग्रामीण विधानसभा की विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ब्लॉक अकोला के गांव मनकेंड़ा पहुंचीं। ग्राम प्रधान राजवीर सिंह एवं कोमल सिंह चाहर के संयुक्त नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री का साफा एवं माला प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। अपने घोषणापत्र में जो वादे करती है, सत्ता में आने पर उनको पूरा भी भाजपा ही करती है। अपराध, भ्रष्टाचार का खात्मा करके सुशासन एवं राष्ट्रवाद की अवधारणा को विकसित करने वाली भाजपा का परिवार अब काफी विस्तृत हो चुका है। पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हम सदैव ऋणी हैं। उनके द्वारा किया गया परिश्रम आज देश की तस्वीर बदल रहा है। युवाओं से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और किसानों के सपने साकार हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ग के हित में चलाई जा रही योजना का लाभ पात्रों को मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने घर घर जाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की पत्रक प्रदान किए। उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत नवीन आरसीसी सड़क मार्ग के निर्माण हेतु विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशन सिंह एवं संचालन देवेंद्र चाहर प्रमुख ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय चाहर, प्रतिनिधि यशपाल राणा, अभिनव मौर्या, ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, धर्मेंद्र उपाध्याय, हिम्मत लोधी, अनिल प्रधान, सौदान सिंह, सुखवीर सिंह, जगदीश सिंह, अशोक गुप्ता, कृष्णा उपाध्याय, ताराचंद वर्मा, जयवीर, देवी सिंह आदि थे।