अपराधउत्तर प्रदेश

शाही जामा मस्जिद में बैग में रखा मिला जानवर का कटा सिर पुलिस बल तैनात

आगरा। शाही जामा मस्जिद में गुरुवार की रात में कुछ शरारती  तत्वों ने मस्जिद के वुज़ू के हौज़ के पास किसी जानवर का सिर  रख कर चले गए। सुबह जब नमाज़ के लिए लोग वहां पहुंचे जब इस घटना की जानकारी हुई। मौजूदा लोगों ने तत्काल उस  बैग को हटाकर पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जानवर के सिर को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया हैं। और मामले की जांच कर रही है आस पास के सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बैग रखता दिखाई दे रहा है। जिससे मुंह रुमाल से छिपा हुआ है। मामला की गभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुस्लिम संगठनों ने की कड़ी निंदा

इस बारे में हिंदुस्तान बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है आज सुबह आगरा की जामा मस्जिद परिसर में जो घटना सामने आई, वह न केवल निंदनीय है बल्कि साफ़ तौर पर हमारे शहर की सदियों पुरानी सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को तोड़ने की एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। यह एक कायराना प्रयास है, जिसका उद्देश्य शहर के माहौल को बिगाड़ना और समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करना है।हिंदुस्तानी बिरादरी इस घृणित हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह आगरा के चेहरे पर एक बदनुमा दाग लगाने की कोशिश है, जिसे हम कभी सफल नहीं होने देंगे।

क्या बोली मस्जिद कमेटी

जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के उपाध्यक्ष मो. शरीफ कुरैशी ने कहा, मैं आज सुबह मेरठ से लौट रहा था। मुझे जानकारी हुई। मैं घर न जाकर सीधे यहां आया। यहां पर बैग में जानवर का सिर रखा था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। फिर परिसर की धुलवाई कराई। जिसने भी यह घटना की है कि उसने आगरा शहर में आग लगाने का काम किया है। मुसलमान सब्र से काम ले रहा है। घटना करने वाले मुसलमानों के सब्र का बांध तोड़ने का काम कर रहे हैं।

जो भी है वह बख्शा नहीं जाएगा। मेरी प्रशासन से मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द अरेस्ट कर जेल भेंजे।

संदिग्ध युवक सीसीटीवी में बैग रखते हुए देखा गया

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा।जिसमें एक युवक बैग रखता दिख रहा है। युवक मुहं में रुमाल बांधे हुए है और चश्मा भी लगाए हुए है। वह गुरुवार दोपहर करीब 11 से 12 के बीच यह बैग रखकर गया है। हमने पुलिस को तहरीर दी है।

क्या बोले डी सी पी सिटी

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सिर को जांच के लिए भेजा गया है। एक युवक कैमरे में बैग को रखते हुए कैद हुआ है। उसको तलाशने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उसकी पहचान हो गई है। माहौल ठीक है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।