उत्तर प्रदेशजीवन शैली

मातारानी के जयकारों से गूंजा चामुण्डा देवी का मंदिर, भक्ति भाव से हुआ देवी जागरण व 84 भोग का आयोजन

राजामण्डी स्टेशन स्थित मां चामुण्डा देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में 84 भोग के साथ आयोजित किया गया देवी जागरण, रोशनी से फूलों से सजाया मंदिर

आगरा। हर तरफ माता रानी के जयकारे गुंजायमान थे। दर्शन के लिए दूर दराज के क्षत्रों से पहुंचे भक्तों की लम्बी कतार थी। फूलों और जगमग रोशनी से मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर (राजामण्डी स्टेशन स्थित) में आज भक्ति भाव के साथ वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। आज मातारानी का विशेष श्रंगार किया गया, जिनके दर्शन को हर भक्त ललाचित था। सुबह 84 भोग और शाम को देवी जागरण का आयोजन किया गया।


प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में आज लाखों श्रद्धालु मां चामुण्डा के दर्शन को पहुंचे। माता की ज्योत की। भक्ति भाव के साथ पूजन कर आरती की और मनोकामना मांगी। प्रातः मंदिर में 84 भोग व फूल बंगला का आयोजन किया। दिन भर मंदिर परिसर में माता की भेंटे गूंजती रही। देवी जागरण में मुम्बई व दिल्ली के कलाकारों द्वारा गाई गई माता की भेटों पर हर भक्त भक्ति में आनन्दित नजर आया। माता की भेटों का श्रद्धालों ने देर रात तक आनन्द लिया और खूब नृत्य भी किया।

अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से देर रात तक भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा, पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्रानन्द ब्रह्मचारी, पुजारी सुरेन्द्र गिरि संजय, लाला, सोनू अशोक, सुशील, दिलीप कुमार, श्यामू, विजय वर्मा, माथुरी, सीमा, पिंकी, पायल, बरखा आदि उपस्थित थे।